शारदीय नवरात्रि: घटस्थापना के साथ हुई मां शैलपुत्री की पूजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शारदीय नवरात्र महोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ मां शैलपुत्री की पूजा व यज्ञ के साथ गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी में हुआ । यज्ञ का संचालन मृदुल कपूर व निखिल गुप्ता ने किया। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष में गायत्री प्रज्ञा पीठ पर 9 दिन हवन, महिला संगीत व विशेष पूजन कराए जाएंगे गायत्री प्रज्ञा पीठ …

हरदोई। शारदीय नवरात्र महोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ मां शैलपुत्री की पूजा व यज्ञ के साथ गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी में हुआ । यज्ञ का संचालन मृदुल कपूर व निखिल गुप्ता ने किया। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष में गायत्री प्रज्ञा पीठ पर 9 दिन हवन, महिला संगीत व विशेष पूजन कराए जाएंगे गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी श्री अतुल कपूर ने बताया किशारदीय नवरात्रि का पहला दिन है।

हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना की जाती है। धर्मग्रंथों के अनुसार नवरात्रि माता भगवती की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। यह तन-मन को निरोग रखने का सुअवसर भी है। श्री कपूर ने बताया कि जगत की उत्पत्ति,पालन और प्रलय तीनों व्यवस्थाएं जिस शक्ति के अधीन संपादित होती हैं वही भगवती आदि शक्ति हैं। देवी भागवत के अनुसार देवी ही ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के रूप में सृष्टि का सृजन,पालन और संहार करती हैं।

भगवान महादेव के कहने पर रक्तबीज शुंभ-निशुंभ,मधु-कैटभ आदि दानवों का संहार करने के लिए माँ पार्वती ने असंख्य रूप धारण किए किंतु देवी के प्रमुख नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी मां के विशेष रूप को समर्पित होता है और हर स्वरूप की उपासना करने से अलग-अलग प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं।

नवरात्रि के प्रथम दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को घटस्थापना के साथ ही दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। इस मौके पर अनिल राठौर, सुनील राठौर ,देवेंद्र मिश्र ,रजनीश मिश्रा, रामेश्वर शर्मा, नीलम शर्मा, अनु शर्मा ,साधना कपूर, पंकज वर्मा, बृजनंदन वर्मा, विवेक कुमार ,प्रशांत कुमार, आदि भक्तों ने यज्ञ में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें:-शारदीय नवरात्रि: कानपुर के मंदिरों में मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

संबंधित समाचार