पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान में हुआ क्रैश, दो पायलट समेत छह अधिकारियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट समेत सेना के छह अधिकारियों की मौत हो गई। सोमवार को पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने इसकी जानकारी दी। सेना की तरफ से कहा गया कि रविवार रात प्रांत के हरनाई इलाके के खोस्त …

इस्लामाबाद। दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलट समेत सेना के छह अधिकारियों की मौत हो गई। सोमवार को पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेस पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने इसकी जानकारी दी।

सेना की तरफ से कहा गया कि रविवार रात प्रांत के हरनाई इलाके के खोस्त में एक उड़ान अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। सेना ने कहा कि “दो पायलटों समेत हेलीकॉप्टर में सवार छह कर्मियों” की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना क्यों हुई, इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है।

यह दुर्घटना एक अगस्त को बलूचिस्तान में इसी तरह की घटना के एक महीने से अधिक समय बाद हुई है। तब पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित उसमें सवार सभी छह कर्मियों की मौत हो गई थी। सेना के मुताबिक, वह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ था।

ये भी पढ़ें : कनाडा में तूफान ‘फियोना’ का कहर, बिजली आपूर्ति ठप…लोग परेशान

संबंधित समाचार