लखनऊ: बर्लिंगटन चौराहे का बदला नाम, अब कहलाएगा अशोक सिंघल चौराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के व्यस्ततम चौराहे बर्लिंगटन का नाम बदल दिया गया। इस चौराहे को अब विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल के नाम पर कर दिया गया। इस चौरहे को अब अशोक सिंघल के नाम से जाना जायेगा। नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के व्यस्ततम चौराहे बर्लिंगटन का नाम बदल दिया गया। इस चौराहे को अब विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल के नाम पर कर दिया गया। इस चौरहे को अब अशोक सिंघल के नाम से जाना जायेगा। नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री एवं अशोक सिंहल के साथ कार्य करने वाले चंपत राय, विश्व हिन्दु परिषद के संरक्षक दिनेश,लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा किया गया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि बर्लिंगटन चौराहे को लम्बे समय से अंग्रेजी काल की दासता का प्रतीक माना जाता रहा है। इससे मुक्ति के लिए अनेक संगठन बहुत बार माँग करते रहे हैं। महापौर ने आगे बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल इसी चौराहे के निकट स्थित भार्गव निवास में प्रायः रुका करते थे। स्वर्गीय पुरुषोत्तम भार्गव उनके घनिष्ठ मित्र थे। इसलिए दासता के प्रतीक बर्लिंगटन चौराहे के नाम को परिवर्तित करना लखनऊ महानगर के जनमानस के लिए बहुत सुखदायी अनुभूति सिद्ध हुई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: होटल के चौथे तल से कूदकर ड्राइवर ने की आत्महत्या…

संबंधित समाचार