हरदोई: कान के दर्द से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। आपरेशन में अपनी सारी हस्ती गंवाने वाले युवक का दर्द से पीछा नहीं छूटा तो उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। रविवार की शाम को गांव के किनारे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया है …

हरदोई, अमृत विचार। आपरेशन में अपनी सारी हस्ती गंवाने वाले युवक का दर्द से पीछा नहीं छूटा तो उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। रविवार की शाम को गांव के किनारे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के पूरनमऊ निवासी शिव प्रकाश शर्मा के चार बेटे थे। सबसे छोटा बेटा 26 वर्षीय दुर्गेश कुमार शर्मा मज़दूरी करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। परिवार में पत्नी गोलू के अलावा उसके दो बच्चे भी हैं।

घर वालों ने बताया है कि दुर्गेश कान से काफी परेशान रहता था। उसने काफी इलाज कराया। आपरेशन भी कराया, लेकिन काफी रुपए खर्च होने के बाद भी उसे दर्द से पीछा नहीं छूटा। मज़दूरी करने वाले दुर्गेश ने अपनी सारी हस्ती गंवा दी। फिर भी कोई राहत नहीं मिली। इसी के चलते वह गुमसुम रहने लगा था। रविवार की शाम को वह गांव के उत्तर निकल गया।

काफी देर हो गई, लेकिन वह घर नहीं लौटा। इसके बाद जब घर वाले उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच उत्तर उसका शव पेड़ में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…बरेली: जरा संभलकर… ये सिटी स्टेशन रोड है, बदहाल सड़कें उड़ा रहीं नगर निगम का मखौल

संबंधित समाचार