गुजरात में मोदी का करीबी था घोटालेबाज विपुल: शक्तिसिंह गोहिल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात डेरी के अध्यक्ष विपुल चौधरी ने कॉपरेटिव सोसाइटी में बड़ा भ्रष्टाचार कर भारतीय जनता पार्टी को पैसा दिया था और अब उसके खिलाफ प्रथामिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि …
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात डेरी के अध्यक्ष विपुल चौधरी ने कॉपरेटिव सोसाइटी में बड़ा भ्रष्टाचार कर भारतीय जनता पार्टी को पैसा दिया था और अब उसके खिलाफ प्रथामिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विपुल चौधरी की राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत नजदीकी थे। चौधरी 2005 में गुजरात कॉपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष थे और उनके मुख्यमंत्रित्व काल में कॉपरेटिव सोसाइटी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था । इसमें से बड़ा पैसा सीधे भाजपा के पास पहुंचता था।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उस दौर में विपुल चौधरी का सीधा संबंध मुख्यमंत्री मोदी से था और मोदी जो कहते थे चौधरी वही करते रहे हैं। विपुल चौधरी बराबर मोदी के साथ रहते थे, उनसे सम्मान पाते थे । उनके माध्यम से सम्मेलनों का आयोजन करवाते थे लेकिन अब विपुल समर्थकों ने जब भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई तो चौधरी के विरुद्ध 800 करोड़ रुपए का मुकदमा दर्ज किया गया है।
LIVE – Press Briefing by Shri @shaktisinhgohil https://t.co/7cptq1e0hM
— AICC Communications (@AICCMedia) September 26, 2022
उन्होंने कहा कि विपुल चौधरी उनके सबसे करीबी लोगों में थे और अब चौधरी के खिलाफ एक प्राथमिकी दायर की गई है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने 800 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। उनका कहना था कि यह बड़ा सवाल है कि विपुल के खिलाफ उस दौरान मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। क्या तब मोदी को नजर नहीं आया कि विपुल इस तरह का भ्रष्टाचार कर रहा है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी 1971 में ही फैसला होना चाहिए था: राजनाथ सिंह
