रूस के स्कूल में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत…हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
मॉस्को। मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार को एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया, जिसमें सात बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 घायल बताए जा रहे हैं। रूस की जांच समिति ने ऑनलाइन जारी एक बयान में बताया कि गोलीबारी उदमुर्तिया की राजधानी इजवेस्क के एक स्कूल में हुई। A …
मॉस्को। मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार को एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया, जिसमें सात बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 घायल बताए जा रहे हैं। रूस की जांच समिति ने ऑनलाइन जारी एक बयान में बताया कि गोलीबारी उदमुर्तिया की राजधानी इजवेस्क के एक स्कूल में हुई।
A shooting was reported in school No. 88 in #Izhevsk, #Russia. According to preliminary information, a security guard died and three children were injured. pic.twitter.com/LSXueGhxGg
— NEXTA (@nexta_tv) September 26, 2022
रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर हमलावर ने खुद को भी गोली मार सुसाइड कर लिया। इसके बाद में रेस्क्यू टीम ने स्कूल से छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध हमलावर ने नाजी स्वस्तिक पहन रखा था।
⚡️#Russian Telegram channels report that the gunman who attacked the school shot himself. The number of injured children has risen to 9. pic.twitter.com/2BTCcNuYk6
— NEXTA (@nexta_tv) September 26, 2022
इजवेस्क शहर मॉस्को से करीब 960 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। समिति ने बताया कि घायलों में 14 बच्चे एवं सात वयस्क शामिल हैं। उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जांद्र ब्रेचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली। गर्वनर ने बताया कि जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। समिति ने बताया कि बंदूकधारी ने काले रंग की ‘टी-शर्ट’ पहन रखी थी, जिस पर ‘‘नाजी चिह्न’’ बने थे। इस बारे में अभी और कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। इझेवस्क में करीब 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।
ये भी पढ़ें : PM Modi Japan Visit : जापान जाएंगे पीएम मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
