अयोध्या: 41 ग्राम पंचायतों के लिए 30 करोड़ 12 लाख का जारी किया गया प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस योजना के तहत 835 ग्राम पंचायतों में से पहले फेज में चयनित 41 ग्राम पंचायतों में शहर के जैसा कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करायी जा रही है। इन 41 ग्राम पंचायतों में कार्य योजना जल्द शुरू हो इसके लिए 30 करोड़ 12 लाख की कार्य योजना …

अमृत विचार, अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस योजना के तहत 835 ग्राम पंचायतों में से पहले फेज में चयनित 41 ग्राम पंचायतों में शहर के जैसा कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करायी जा रही है। इन 41 ग्राम पंचायतों में कार्य योजना जल्द शुरू हो इसके लिए 30 करोड़ 12 लाख की कार्य योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आबादी से दो सौ मीटर की दूरी पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा। नगर पालिका की तरह ग्राम पंचायतों में भी कूड़ा उठान के लिए वाहन खरीदें जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायत में जगह-जगह पर कूड़ेदान रखे जाएंगे। चयनित सभी ग्राम पंचायतों में आबादी के हिसाब से व्यवस्था होगी।

इसमें बड़ी आबादी वाले गांव में करीब एक करोड़ 68 लाख रूपया तक खर्च किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को करीब 30 करोड़ 12 करोड़ की कार्ययोजना का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। शासन से धनराशि की स्वीकृति मिलने के बाद हीं कार्य शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक गांव में कूड़ा उठान के लिए एक -एक वाहन खरीदें जाएगे। पहले फेज का कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरे फेज के लिए गांवों का चयन किया जाएगा। कूड़ा निस्तारण के कार्यों की देखरेख के लिए 11 ब्लाक में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

पहले चरण में चयनित है यह पंचायतें

इसके तहत अमानीगंज ब्लाक की 4 ग्राम पंचायत, बीकापुर की 2, हैरिंग्टनगंज की 2,मसौधा की 1, मवई की 5, मया बाजार की 3, मिल्कीपुर की 2, पूराबाजार की 3, रूदौली की 6 और सोहावल की 12 व तारून की 1 ग्राम पंचायत चयनित की गई है। जिला परियोजना अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह ने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में यह योजना चयनित गांवों में शुरू होनी है। इसके लिए 30.12 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलते ही कार्य शुरू होगा।

ये भी पढ़ें… अयोध्या: भगवान श्री राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली के मंदिर में लगा भक्तों का तांता

संबंधित समाचार