टॉयलेट एक प्रेम कथा! 1.3 Cr. रुपए खर्च कर ढूंढ निकाला दुनिया का सबसे खराब शौचालय, 90 देश घूमा
लंदन। एक ब्रिटिश ब्लॉगर (British Travel Blogger) ग्राहम अस्की (Graham Askey) ने दुनिया के सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय (World’s Worst Public Toilet) को खोजने के लिए 90 से अधिक देशों में 1.2 लाख किलोमीटर की यात्रा की। इसके लिए उन्होंने 150,000 पाउंड यानी लगभग 1.3 करोड़ रुपये खर्च किए। ग्राहम के मुताबिक, उन्हें ताजिकिस्तान (Tajikistan) …
लंदन। एक ब्रिटिश ब्लॉगर (British Travel Blogger) ग्राहम अस्की (Graham Askey) ने दुनिया के सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय (World’s Worst Public Toilet) को खोजने के लिए 90 से अधिक देशों में 1.2 लाख किलोमीटर की यात्रा की। इसके लिए उन्होंने 150,000 पाउंड यानी लगभग 1.3 करोड़ रुपये खर्च किए। ग्राहम के मुताबिक, उन्हें ताजिकिस्तान (Tajikistan) में दुनिया का सबसे खराब सार्वजनिक शौचालय मिला।
उन्होंने कहा कि यह इतना बुरा है कि जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें धूप में सुखाए गए मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है। ग्राहम ने कहा कि इसकी सबसे विचित्र बात यह है कि इसकी कपड़े की दीवारों का उपयोग टॉयलेट पेपर के रूप में किया जाता है।
All those years of wandering around squalid corners of the world has finally paid off with my first foray into the literary world, a quality piece of toilet reading – Toilets of the Wild Frontier https://t.co/8YvT2FRgc9
— Graham Askey (@graham_askey) September 22, 2022
ताजिकिस्तान में सबसे खराब सार्वजनिक शौचायल ढूंढने से पहले उन्होंने छह महाद्वीपों में सैकड़ों सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया। ग्राहम ने अपनी नई किताब ‘टॉयलेट्स ऑफ द वाइल्ड फ्रंटियर’ में 36 सार्वजनिक शौचालयों को शामिल किया है।
इस लिस्ट में बांग्लादेश और चीन का एक-एक सार्वजनिक शौचालय भी शामिल है। सार्वजनिक शौचालयों को ढूंढने की उनकी जिज्ञासा उनकी मोरक्को में पहली विदेशी छुट्टी पर जगी। उन्होंने दुनिया भर में देखे गए सबसे खराब शौचालयों के बाहर का चित्र भी बनाया।

ये भी पढ़ें : Video: बाइक पर स्टंट कर दिखा रहा था हीरोपंती, पुलिस ने ऐसे निकाल दिया सारा स्वैग
