हिमाचल में AIIMS और इंजीनियरिंग कॉलेज का पांच अक्टूबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर/हिमाचल प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी पांच अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स और बांदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मोदी इसके अलावा शहर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुभाष ठाकुर ने सोमवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने …

बिलासपुर/हिमाचल प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी पांच अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स और बांदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मोदी इसके अलावा शहर में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुभाष ठाकुर ने सोमवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले पांच अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री ने प्रदेश में एम्स संस्थान की नींव रखी थी। उद्घाटन के बाद एम्स बिलासपुर में लोगों को आईपीडी और अन्य आपातकालीन सुविधाएं मिलने लगेंगी।

ये भी पढ़ें- अनिल देशमुख की जमानत याचिका लंबित रखने पर सुप्रीम कोर्ट नाखुश, HC से कही ये बात

संबंधित समाचार