अयोध्या: बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। बिजली विभाग के अंतर्गत कार्यरत लाइन व उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने सोमवार को अपने वेतन भुगतान सहित अन्य मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर पंचायत के तत्तावधान ने आयोजित धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय सगठन मंत्री रघुवंश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड प्रथम …

अमृत विचार, अयोध्या। बिजली विभाग के अंतर्गत कार्यरत लाइन व उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों ने सोमवार को अपने वेतन भुगतान सहित अन्य मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर पंचायत के तत्तावधान ने आयोजित धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय सगठन मंत्री रघुवंश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड प्रथम क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। इसी को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम कार्यालय पर धरना दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस बारे में संघठन ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा के वार्ता की। उन्होंने बताया की वे आउटसोर्सिंग एजेंसी से बात कर अविलंब ही वेतन भुगतान कराएंगे। धरने का संचालन जिलाध्यक्ष जय गोविंद ने किया। धरने में सुशील मौर्य, देव प्रकाश पाठक सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह पढ़े… अयोध्या: लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 36 टीमों का गठन

संबंधित समाचार