हमीरपुर : बाइक सवार मां बेटे को धक्का देकर गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। बेटे के साथ हुई मारपीट मामले की शिकायत करने बाइक से थाने जा रही मां बेटे को बाइक सहित दबंगों ने धक्का देकर गिरा दिया। बाइक सवार गिरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर पर एक नामजद …

अमृत विचार, हमीरपुर। बेटे के साथ हुई मारपीट मामले की शिकायत करने बाइक से थाने जा रही मां बेटे को बाइक सहित दबंगों ने धक्का देकर गिरा दिया। बाइक सवार गिरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना जरिया के अतरौली गांव निवासी बबलू यादव (32) साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में गांव का हिम्मत अपने साथियों के साथ बैठा था। तभी किसी बात को लेकर उनसे बहस हो गई। इस पर हिम्मत व उसके साथियों ने बबलू के साथ मारपीट कर दी। घर पहुंचने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मारपीट से नाराज़ मां कौशल्या (55) बेटे हिम्मत के साथ बाइक से शिकायत करने थाने जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपियों ने धक्का मारकर मां बेटे को बाइक से गिरा दिया। जिसमें कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन परिजन उसे सीएचसी सरीला ले आए। महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई से झांसी रेफर किया गया दिया।

रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि इस मामले में हिम्मत व दो अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कहा मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- पीलीभीत: भाजपा नेता ने मां-बेटे को पीटा, गला दबाकर जान लेने की कोशिश

संबंधित समाचार