अजब-गज़ब : भैंस का कराया गया मुंडन, जश्न में चला दावत का दौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। साधू ने कहा था कि भैंस और उसके बछड़े का गंगा के तट पर बच्चों की तरह मुंडन संस्कार कराने से बछड़े को हर बला से बचाया जा सकता है। इसी बात को अमल में लाते हुए पूरे विधि-विधान से भैंस का मुंडन संस्कार कराया गया। इतना ही नहीं गांव के लोग …

अमृत विचार, हरदोई। साधू ने कहा था कि भैंस और उसके बछड़े का गंगा के तट पर बच्चों की तरह मुंडन संस्कार कराने से बछड़े को हर बला से बचाया जा सकता है। इसी बात को अमल में लाते हुए पूरे विधि-विधान से भैंस का मुंडन संस्कार कराया गया। इतना ही नहीं गांव के लोग मनाए गए जश्न में बैंड-बाजे की धुनों पर खूब थिरके,साथ ही सैकड़ों लोगों की दावत भी की गई।

बताया गया है कि बघौली थाने के सुन्नी गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव ने अपने ही गांव में देवी मां के मंदिर में अपनी भैंस का पूरे विधि-विधान के साथ मुंडन कराया। इतना ही नहीं मुंडन संस्कार में करीब तीन सैकड़ा लोगों की दावत भी की गई। मुंडन संस्कार के इस जश्न में शामिल गांव वाले बैंड-बाजे की धुनों पर खूब थिरके।

भैंस का मुंडन संस्कार हर किसी की ज़ुबान पर है। खेती-किसानी करने वाले प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि उसके घर में भैंस का बछड़ा पैदा होने के बाद मर जाता था। वह काफी दिनों से इधर-उधर परेशान हाल घूम रहा था। इसी बीच एक साधू गांव में पहुंचा। प्रमोद ने उससे अपनी बात कही,इस पर साधू ने प्रमोद से कहा कि वह इस बार भैंस का बछड़ा पैदा होने पर भैंस और उसके बछड़े दोनों का बच्चों की तरह गंगा के तट पर मुंडन संस्कार कराए, इससे भैंस और उसके बछड़े को सारी बलाओ से बचाया जा सकता है।

प्रमोद ने वैसा ही किया, करीब तीन साल पहले उसकी भैंस के बछड़ा हुआ,साधू की बात को अमल में लाते हुए प्रमोद ने भैंस और उसके बछड़े का पूरे विधि-विधान के साथ मुंडन संस्कार कराया,ताकि भैंस और उसके बछड़े को तमाम तरह की बलाओं से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें:- अजब-गजब: गाड़ी में पेट्रोल कम था, पुलिस ने काट दिया बुलेट राजा का चालान

संबंधित समाचार