लखीमपुर खीरी: संदिग्ध युवकों ने की दीवार फांदकर अधिवक्ता के घर घुसने की कोशिश, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सोमवार की तड़के चार संदिग्ध युवकों ने दीवार फांदकर शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी एक अधिवक्ता के घर में घुसने की कोशिश की, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद अधिवक्ता और उनका परिवार दहशत में हैं। अधिवक्ता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सोमवार की तड़के चार संदिग्ध युवकों ने दीवार फांदकर शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी एक अधिवक्ता के घर में घुसने की कोशिश की, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद अधिवक्ता और उनका परिवार दहशत में हैं। अधिवक्ता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला मिश्राना निवासी मनीष तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब तीन बजे मुख्य सड़क से चार लोग उनके घर के पास आए और दीवार फांदकर घर पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। उन्होंने बताया कि परिवार में लड़की की शादी है, जिसकी तैयारियां भी चल रही हैं।

उन्होंने आशंका जताई है कि संदिग्धों ने डकैती डालने के उद्देश्य से घर में घुसने का प्रयास किया है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। घटना के बाद उनका पूरा परिवार डरा सहमा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पूर्व प्रधान की पिटाई से घायल बुजुर्ग की आठवें दिन मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार