मथुरा: महाराजा अग्रसेन के पूजन के साथ जयंती महोत्सव शुरू, सैकड़ों अग्रबंधुओं ने की पूजा
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। कोसीकलां अग्रवाल सभा द्वारा सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरूआत प्रात: काल प्रभात फेरी के साथ हुई। तीन दिवसीय जयंती महोत्सव के प्रथम दिन सैकड़ों अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन का पूजन किया। ये भी पढ़ें:- मथुरा: दिव्यांगों के लिए आई ट्राईसाइकिल निकली खराब, भुगतान रोका अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत …
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। कोसीकलां अग्रवाल सभा द्वारा सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरूआत प्रात: काल प्रभात फेरी के साथ हुई। तीन दिवसीय जयंती महोत्सव के प्रथम दिन सैकड़ों अग्रबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन का पूजन किया।
ये भी पढ़ें:- मथुरा: दिव्यांगों के लिए आई ट्राईसाइकिल निकली खराब, भुगतान रोका
अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि त्रिलोकचंद सोनू गोयल ने की। कोसीकलां अग्रवाल सभा द्वारा सराय शाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला से प्रातः पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जो अग्रसेन चौक पर पहुंची, यहां मेला आचार्य पं. मोर मुकुट शास्त्री द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा व हवनयज्ञ कराया। तत्पश्चात सभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल ने अग्रसेन चौक पर ध्वजारोहण किया।
इसके बाद अग्रबन्धुओं द्वारा प्रातः सवा नौ बजे महाराजा अग्रसेन का पूजन विधि विधान से पूजन किया। तत्पश्चात समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन का पूजन किया। इस दौरान वेदप्रकाश गोयल, राजीव अग्रवाल, दयाशंकर अग्रवाल, दिनेश बठैनिया, तरूण सेठ, प्रमोद बठैनिया, धर्मवीर अग्रवाल, कमल किशोर वार्ष्णेय, सौरभ जैन, मनीष कादौनिया, राहुल जैन, अनुराग तायल, दीपक बडगूजर, सौरभ जैन, विनय उपाध्याय, कल्पेश जैन, विनोद जैन, विजय अगरारिया आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मथुरा: केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही अच्छा काम: हेमा मालिनी
