मथुरा: महाराजा अग्रसेन मानव सेवा संस्थान ने किए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, कैबिनेट मंत्री को भेंट की स्मृति चिन्ह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आरंभ हुए दो दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिन सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से निशुल्क विराट चिकित्सका शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये भी पढ़ें:- मथुरा: दिव्यांगों के लिए आई …

मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आरंभ हुए दो दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिन सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से निशुल्क विराट चिकित्सका शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- मथुरा: दिव्यांगों के लिए आई ट्राईसाइकिल निकली खराब, भुगतान रोका

सोमवार को रामनगर स्थित काली मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बग्गी में सवार महाराजा अग्रसेन सहित आधा दर्जन मनमोहक झांकिया बैंडवाजों के साथ निकाली गई। तत्पश्चात जुगल सराफ द्वारा महाराज अग्रसेन का पूजन प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने समाज के वृद्धजनों व समाज के अन्य कार्यो में बढ़-चढ़ कर आगे रहने वाले लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रमोपरांत फरीदाबाद के एक प्रसिद्ध हास्पीटल के चिकित्सकों द्वारा विरोट चिकित्सा शिविर लगाया गया।

शिविर में सैकडों सर्व समाज के लोगो ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अंत में महाराजा अग्रसेन मानव सेवा संस्थान के सरंक्षक डॉ. नरेश मंगला एवं अध्यक्ष राहुल एड. ने बताया कि 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे से एस्कॉर्ड हॉस्पीटल के चिकित्सकों द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- मथुरा: महाराजा अग्रसेन के पूजन के साथ जयंती महोत्सव शुरू, सैकड़ों अग्रबंधुओं ने की पूजा

संबंधित समाचार