बरेली: जक्शन पर राष्टपति से पुरस्कार मोहित शर्मा का जोरदार स्वागत, एनएसएस में उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एमएसपी प्लांट साईंस से एमएससी के छात्र रहे मोहित अग्रवाल आज राष्ट्रपति से पुरस्कृत होने के बाद बरेली पहुंचे। इस पर लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें कंघे पर उठाकर ले गए। इस मौके पर लोगों ने ढ़ोल की धून पर खूशी मनाते हुए खुशी …

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एमएसपी प्लांट साईंस से एमएससी के छात्र रहे मोहित अग्रवाल आज राष्ट्रपति से पुरस्कृत होने के बाद बरेली पहुंचे। इस पर लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें कंघे पर उठाकर ले गए। इस मौके पर लोगों ने ढ़ोल की धून पर खूशी मनाते हुए खुशी का इजहार किया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा गतिविधियों और सामाजिक क्रियाकलापों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएसएस का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया। उन्हें आगामी 24 सितंबर को दरबार हाल, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया। मोहित शर्मा को सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र व एक लाख रूपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उनका चयन वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक श्रेणी में किया गया था।

मोहित शर्मा ने बताया कि वह चार भाई बहन में सबसे छोटे हैं। देश से 40 लाख एनएसएस स्वयंसेवकों में से केवल 30 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें – बरेली: शहर में बंदरों का आतंक, सभासदों ने दिया नगर निगम में एप्लिकेशन

संबंधित समाचार