बहराइच : अपराधी का बना दिया पासपोर्ट, हुआ फरार
अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा के चुरवा गांव निवासी एक अपराधी का पुलिस जांच के बाद भी पासपोर्ट बना दिया गया। अपराधी मौका पाते ही विदेश चला गया। इसकी भनक किसी कोनहीं लगी। जब पीडितों की ओर से आरोपी को गिरफतार करने और चार्जशीट दाखिल हुई, तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक ने मामले …
अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा के चुरवा गांव निवासी एक अपराधी का पुलिस जांच के बाद भी पासपोर्ट बना दिया गया। अपराधी मौका पाते ही विदेश चला गया। इसकी भनक किसी कोनहीं लगी। जब पीडितों की ओर से आरोपी को गिरफतार करने और चार्जशीट दाखिल हुई, तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच दूसरे सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंप दी है।
कोतवाली मुर्तिहा के चुरवा गांव निवासी सददाम हुसैन पुत्र निसार अहमद के ने अपने पडोसियों से मारपीट की थी। जिस पर पीडितों की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। अभी आरोपी की गिरफतारी नहीं हुई थी। इसी बीच अपराधी ने वर्ष 2019 में पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया। पासपोर्ट कार्यालय से पुलिस वैरीफिकेषन के लिए पत्र कोतवाली मुर्तिहा को भेजी गई।
तत्कालीन पुलिस द्वारा पासपोर्ट के कागजात पर रिपोर्ट लगा दी गई। पासपोर्ट बनते ही अपराधी विदेश चला गया। वहीं पुलिस मामले में अंजान बनी रही। इसी बीच मारपीट में तीन माह पहले पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई। तब मामले का खुलासा हुआ, इस पर हडकंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कैसरगंज सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह को जांच सौंपी है। सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पासपोर्ट बनने की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर पुलिस अधीक्षक को दिया जाएगा। जिसके तरफ से गलती की गई है, उसके विरूद्ध होगी। थोडा और समय लगेगा।
यह भी पढ़ें:- बिजनौर का कुख्यात अपराधी शाहजहांपुर से फरार, तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें
