अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- रो भी सकती हूं और रूला भी सकती हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने एक्टिंग करियर को लेकर कहा कि वह ठगा सा महसूस करती हैं। हालांकि इन दिनों उन्हें द कपिल शर्मा शो से खास पॉपुलैरिटी मिल रही है। फिर भी उनका दर्द अपने एक्टिंग करियर को लेकर छलक ही पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें करियर में ज्यादा …

मुंबई। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने एक्टिंग करियर को लेकर कहा कि वह ठगा सा महसूस करती हैं। हालांकि इन दिनों उन्हें द कपिल शर्मा शो से खास पॉपुलैरिटी मिल रही है। फिर भी उनका दर्द अपने एक्टिंग करियर को लेकर छलक ही पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें करियर में ज्यादा मौके नहीं दिए गए हैं।

एक्ट्रेस ने कहा लोगों में ये परसेप्शन बन चुका है कि मुझपर सिर्फ कॉमेडी रोल्स ही जमता है। जबकी एैसा नहीं है। वह हंसाने के साथ- साथ रो भी सकती हूं और रूला भी सकती हैं। अर्चना ने कहा कि वह एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद को ठगा हुआ और वंचित महसूस करती हूं।

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्मों और सीरियल्स में शानदार काम कर चुकी हैं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। अर्चना ने एक इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि उनकी एक सॉलिड छाप इंडस्ट्री में बन चुकी है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि फिल्म कुछ कुछ होता है में मिस ब्रगेंजा के बाद उन्हें मुझे क्या ऑफर करना चाहिए। कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए ढाई दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है, फिर भी ये कैरेक्टर अभी भी उनका पीछा कर रहा है।

ये भी पढ़ें:-Vikram Vedha का दूसरा गाना ‘बंदे’ हुआ रिलीज, थीम सॉन्ग में ऋतिक रोशन पावरफुल डायलॉग बोलते आ रहे नजर

संबंधित समाचार