श्रीनगर में नागरिक सचिवालय के खुलने पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को नागरिक सचिवालय के फिर से खुलने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बीच सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के किसी भी तरह के हमले को नाकाम करने के लिए तलाश अभियान तेज कर दिये हैं। हाल ही में कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को नागरिक सचिवालय के फिर से खुलने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बीच सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के किसी भी तरह के हमले को नाकाम करने के लिए तलाश अभियान तेज कर दिये हैं।

हाल ही में कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा था कि श्रीनगर आतंकवाद-मुक्त नहीं हो सकता क्योंकि आतंकवादी यहां चिकित्सा उपचार, धन जुटाने और बैठकें करने समेत विभिन्न कारणों से आते हैं। सुरक्षा बलों ने जहांगीर चौक समेत श्रीनगर के विभिन्न जगहों पर जांच चौकी स्थापित की है।

सुरक्षा बल के जवान वाहनों विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर रहे हैं। जांच-पड़ताल के बाद ही वाहनों काे आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। बादशाह ब्रिज पर सुरक्षा बल के एक जवान ने कहा, “हमें वाहनों की तलाशी और इनमें सवार लोगों की पहचान पत्रों की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।”

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शहर में अशांति फैलाने के उद्देश्य से बाहरी इलाकों से हथियारों और गोला-बारूदों की तस्करी के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस को सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किये गये हैं।

संबंधित समाचार