बहराइच: हत्या कर शव श्मशान में फेंका, शाम को ही घर से गया था युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम दतौली निवासी एक युवक सोमवार शाम को घर से कहीं गया था। मंगलवार को उसका शव शमशानघाट में पड़ा मिला। युवक को गला रेतकर हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर …

बहराइच। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम दतौली निवासी एक युवक सोमवार शाम को घर से कहीं गया था। मंगलवार को उसका शव शमशानघाट में पड़ा मिला। युवक को गला रेतकर हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतौली निवासी संतोष कुमार (22) राम राज लोधी सोमवार को घर से कहीं गया था। मंगलवार को संतोष कुमार का शव रूपईडीहा के चकिया रोड स्थित शमशान घाट में पड़ा मिला। युवक के गले पर धारदार हथियार से मारने के साथ ईंट से कूचकर हत्या की गई है।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पहुंचे। मौके की जांच की। मृतक के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

संबंधित समाचार