मुरादाबाद : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित
मुरादाबाद,अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में कला उत्सव के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दृश्य कला, द्वि आयामी एवं त्रि आयामी , ड्राइंग , पेंटिंग एवं मूर्तिकला से संबंधित कला की प्रस्तुतियां दिखाकर प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार …
मुरादाबाद,अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में कला उत्सव के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दृश्य कला, द्वि आयामी एवं त्रि आयामी , ड्राइंग , पेंटिंग एवं मूर्तिकला से संबंधित कला की प्रस्तुतियां दिखाकर प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। कहा कि यह एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना व उसे पोषित करना, प्रस्तुत करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैप्टन शिव कुमार, डॉ. नवनीत गोस्वामी और राजीव कुमार पाठक का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में गोकुलदास महाविद्यालय से डॉ. सुनीता शर्मा, फ्रीलांस आर्टिस्ट
डॉ. जन्मेजय सोमवंशी व सेवानिवृत्त कला शिक्षक डॉ. देवी दत्त शर्मा रहे।
प्रतिभाग करने वाले जनपद के 12 विद्यालयों के 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मंजू देवी , आरती कुशवाहा , अलका मौर्य , माधवी , कीर्ति चौहान , अमित कुमार , निदा जमाल , राहुल कुमार , दीपांजलि , शिल्पी आदि अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जागरूकता से संभव है क्षयरोग का इलाज, तीन समाजसेवियों ने 15 मरीजों को लिया गोद
