बाराबंकी: बेसहारा पशु के सामने आने से पलटी पिकअप, 27 घायल, तीन की हालत गंभीर
बाराबंकी। जिले के थाना मसौली अंतर्गत एक बेसहारा पशु के अचानक पिकअप डाले के सामने आ जाने से अनियंत्रित कर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। जिससे उस पर सवार तकरीबन दो दर्जन से अधिक महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के …
बाराबंकी। जिले के थाना मसौली अंतर्गत एक बेसहारा पशु के अचानक पिकअप डाले के सामने आ जाने से अनियंत्रित कर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। जिससे उस पर सवार तकरीबन दो दर्जन से अधिक महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर देखने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना मसौली के बिंदौरा नहर के पास आवारा पशु से बचते बचते एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसपर सवार फतेहपुर जिले के हतगांव थाना निवासी ग्राम चकभूनगा पुर सहित अन्य गांव की दो दर्जन महिलाओं सहित सत्ताइस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें सीमा पत्नी ओमप्रकाश, चंद्रावती पत्नी छेदा, सुशीला पत्नी राजू, सूरज कली पत्नी छेदीलाल, श्यामकली पत्नी चेतराम, प्रीति पुत्री प्रेमपाल, रामकली पत्नी राजबहादुर, सुमित्रा पत्नी विश्वनाथ पाल, सुरेंद्र पुत्र देशराज सहित 70 वर्षीय देशराज व पिकअप चालक जयप्रकाश और तकरीबन एक दर्जन से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी बड़ागांव भेजा। यहां चिकित्सकों ने रेनू पत्नी पिंटू पाल, सुरेंद्र पुत्र देशराज, व बुजुर्ग देशराज सहित पिकअप चालक जय प्रकाश की हालत गंभीर देखने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में घायल पिकअप चालक जयप्रकाश में बताया कि हम सभी लोधेश्वर महादेव मुंडन कराने फतेहपुर जिले से आए थे। मुंडन करा कर जब वापस गांव के लिए निकले तो रास्ते में बिंदौरा नहर से पहले एक आवारा पशु अचानक से गाड़ी के सामने आ गया। जिससे मैंने ब्रेक मारी और गाड़ी अचानक पलट गई।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ सड़क हादसा: घटना स्थल पर पहुंचे ब्रजेश पाठक, कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ
