प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, फीस वृद्धि पर आक्रोशित छात्रों ने किया भू-समाधि लेने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि का मामला और गरमा गया है। कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्र मंगलवार को आक्रोशित हो गए। उन्होंने अपनी कब्र खोदकर भू-समाधि लेने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोका तो गुस्साए छात्रों की पुलिस से झड़प भी हो गई। कुछ छात्रों के बेहोश होने की …

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि का मामला और गरमा गया है। कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्र मंगलवार को आक्रोशित हो गए। उन्होंने अपनी कब्र खोदकर भू-समाधि लेने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोका तो गुस्साए छात्रों की पुलिस से झड़प भी हो गई। कुछ छात्रों के बेहोश होने की भी खबर है।

बताते चलें कि छात्र-छात्राएं 400% फीस वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। छात्र इसे कम करने की जिद पर अड़े हैं, तो दूसरी ओर यूनिवर्सिटी प्रशासन भी अपने फैसले पर अडिग है। ऐसे में रोज छात्र अलग-अलग तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को छात्रों ने कुलपति से जुड़ा एक विवादित पोस्टर भी जारी कर दिया। इसमें कुलपति की फोटो लगाकर दिखाया गया है कि वह लापता हैं। छात्रों ने पोस्टर में लिखा- “इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति काफी समय से लापता हैं। पिछले एक महीने से विश्वविद्यालय के 30 हजार छात्र कुलपति को खोज रहे हैं, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। अंतिम बार उन्हें दिल्ली की फ्लाइट से जाते हुए देखा गया था। जो भी व्यक्ति हमें हमारी कुलपति महोदया से मिलवा देगा हम सभी छात्र आजीवन उसके ऋणी रहेंगे। निवेदक- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 30 हजार छात्र।”

यह भी पढ़ें-Trending News: भैंस के बच्चे का हुआ मुंडन, अजीबोगरीब मन्नत की गजब कहानी सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

संबंधित समाचार