अयोध्या: अविवि ने जारी किया खेल कैलेंडर, एक अक्टूबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चालू शैक्षिक सत्र के लिए डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद ने स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के तहत एक अक्टूबर से प्रारंभ होकर 24 जनवरी तक अंतर महाविद्यालयीय व अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। मंगलवार को कीड़ा परिषद के सचिव डॉ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि …

अयोध्या। चालू शैक्षिक सत्र के लिए डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद ने स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के तहत एक अक्टूबर से प्रारंभ होकर 24 जनवरी तक अंतर महाविद्यालयीय व अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

मंगलवार को कीड़ा परिषद के सचिव डॉ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिये आयोजित होने वाले खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया गया है।अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता देश के अन्य राज्यों में संपन्न होंगी।

कैलेंडर के मुताबिक एक अक्टूबर से विभिन्न जनपदों स्थित विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में वॉलीबॉल, तैराकी, खो-खो, क्रास कंट्री, शतरंज, कबड्डी, हैंडबॉल, जूडो, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, हाॅकी, शूटिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

प्रतिभागियों को अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए क्रीड़ा परिषद तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को खेल में हिस्सा लेने के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रमाणित छायाप्रति महाविद्यालयों में जमा करनी होगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार