रायबरेली: खीरों में हुआ महिलाओं का सम्मान
रायबरेली, अमृत विचार। खीरों विकास क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा संगठन टीसी की ब्लॉक कोआर्डिनेटर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा आशाबहुओं ने महिला खंड विकास अधिकारी को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं …
रायबरेली, अमृत विचार। खीरों विकास क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा संगठन टीसी की ब्लॉक कोआर्डिनेटर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा आशाबहुओं ने महिला खंड विकास अधिकारी को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया। बीडीओ में उन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
नेहरू युवा संगठन टीसी की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रंजना तिवारी ने बताया कि खीरों ब्लॉक में पहली बार किसी महिला को विभाग द्वारा बीडीओ के पद की जिम्मेदारी दी गई है। यह क्षेत्र की महिलाओं के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर नेहरू युवा संगठन टीसी की ब्लाक कोआर्डिनेटर रंजना तिवारी, स्वयं सहायता समूह की सदस्य अनीता, काजल सिंह, मालती देवी,प्रेमलता तिवारी, दुर्गादेवी अर्चना, खुशी तिवारी, आशा संगिनी भानुमती, आशाबहू परमजीतमीना, सोनी, सुमन तिवारी आदि मौजूद थी। बीडीओ डॉ अंजू रानी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र मिलने पर निहस्था में बारात घर बनवाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाएगा। विधवा आशा बहुओं की विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। विधवाओं को विधवा पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें-बरेली: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए महिला पुलिस को किया गया जागरूक
