बहराइच : पूर्व प्रधान ने दुर्गा पूजा पंडाल में की फायरिंग, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रूपईडीहा/ बहराइच। जिले के महाराज नगर गांव में मंगलवार को पूर्व ग्राम प्रधान अपने पुत्र और अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। भीड़ के बीच पूर्व प्रधान ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। लोगों ने मौके से पूर्व प्रधान के पुत्र को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी भी गांव …

अमृत विचार, रूपईडीहा/ बहराइच। जिले के महाराज नगर गांव में मंगलवार को पूर्व ग्राम प्रधान अपने पुत्र और अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। भीड़ के बीच पूर्व प्रधान ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। लोगों ने मौके से पूर्व प्रधान के पुत्र को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी भी गांव पहुंचे हैं। पुलिस अन्य लोगों की पहचान में लग गई है। अभी मुकदमा नहीं लिखा गया है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखैया के मजरा महाराज नगर में दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार आरती के बाद पूर्व ग्राम प्रधान बेचन लाल वर्मा अपने पुत्र अंगद के अलावा तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। गांव निवासी राधे श्याम, दिलीप कुमार, पट्टे यादव, सीताराम और शमशेर सलमानी ने बताया दुर्गा पूजा पंडाल में 40 से 50 लोग मौजूद थे।

तभी पूर्व प्रधान ने अवैध कट्टे से फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। इसके बाद सभी फरार होने लगे। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के पुत्र अंगद वर्मा को मौके पर पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व प्रधान समेत सभी पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद सभी को जेल भेज दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:- सोनभद्र: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सैनिक की मौत, दूल्हा गिरफ्तार

संबंधित समाचार