फर्जी पासपोर्ट मामला : अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को तीन साल की सजा
अमृत विचार, लखनऊ। फर्जी पासपोर्ट मामले में सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने उस पर दस हजार रुपये की जुर्माना राशि का दंड भी दिया। अदालत ने उसके साथी परवेज को भी तीन साल की सजा सुनाई है …
अमृत विचार, लखनऊ। फर्जी पासपोर्ट मामले में सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने उस पर दस हजार रुपये की जुर्माना राशि का दंड भी दिया। अदालत ने उसके साथी परवेज को भी तीन साल की सजा सुनाई है व अपराध में उसकी भूमिका को देखते हुए उस पर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
पत्रावली की मानें तो, अबू सलेम उर्फ अब्दुल कयूम अंसारी ने साल 1993 में अपने साथियों परवेज आलम व समीरा जुमानी के संग लखनऊ के पासपोर्ट कार्यलय से अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट का आवेदन किया था। अबू सलेम ने इस आवेदन के साथ फर्जी नाम व पते के कूटरचित दस्तावेज लगाए और पासपोर्ट हासिल कर दिया।
इसके बाद में अबू सलेम ने इस पासपोर्ट का इस्तेमाल भी किया। इस सम्बन्ध में विवेचना के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर संज्ञान लेने के बाद अदालत ने अबु सलेम पर साल 5 जून 2009 को आरोप तय किए थे। अभियोजन पक्ष की गवाई के बाद आरोपी का बयान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:- श्रीप्रकाश शुक्ला के अंदाज में मूसेवाला पर शूटरों ने कर दी थी मैग्जीन खाली…जानें पूरा मामला
