मथुरा: दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने कराई जांच
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन मानव सेवा संस्थान द्वारा महाराज अग्रसेन की जयंती पर दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन 273 महिला-पुरुषों ने जांच कराई। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एस्कॉर्ड हास्पीटल की डॉ नेहा गुप्ता, डॉ सुमंत गुप्ता ने लोगों की जांच कर परामर्श दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वासुदेव गर्ग हवेलिया व …
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार। महाराजा अग्रसेन मानव सेवा संस्थान द्वारा महाराज अग्रसेन की जयंती पर दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन 273 महिला-पुरुषों ने जांच कराई। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एस्कॉर्ड हास्पीटल की डॉ नेहा गुप्ता, डॉ सुमंत गुप्ता ने लोगों की जांच कर परामर्श दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि वासुदेव गर्ग हवेलिया व वीरेन्द्र खंडेलवाल ने शिविर का आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनहित में ऐसे शिविर का आयोजन होते रहना चाहिये। इससे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे और समय से उपचार मिलता रहे। शिविर में संस्थान के संरक्षक डॉ. नरेश मंगला, अध्यक्ष राहुल एड., मंत्री नितिन अग्रवाल, बाबूलाल, महिपाल, आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: दो अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, कई आला अधिकारी रहे मौजूद
