बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल में मनाया गया ग्रीन ट्रेन दिवस, रेल यात्रियों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके चलते इएनएचएम विभाग की ओर से मंगलवार को ग्रीन ट्रेन दिवस के तहत इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, पीलीभीत, लालकुआं आदि छोटे बड़े लगभग अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर कपड़े के थैले रेल यात्रियों के बीच वितरित किए …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके चलते इएनएचएम विभाग की ओर से मंगलवार को ग्रीन ट्रेन दिवस के तहत इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, पीलीभीत, लालकुआं आदि छोटे बड़े लगभग अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर कपड़े के थैले रेल यात्रियों के बीच वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को कभी भी दैनिक प्रयोग में न करने की शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा, गेट पर जड़ा ताला

इससे होने वाले नुकसान के बारे मे बताकर रेल यात्रियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही इस दिन को सफल बनाने के लिए पौधरोपण किया गया। ग्रीन ट्रेन दिवस के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पौधरोपण करने के लिए जोर शोर से अभियान चलाकर जनमानस को जागरूक किया गया एवं सौर ऊर्जा को अधिकाधिक प्रयोग में लाने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: अधिवक्ताओं का विरोध आंदोलन जारी, आम सभा तय करेगी अग्रिम रणनीति

संबंधित समाचार