बाराबंकी : पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने फंदा लगाकर दी जान
अमृत विचार जहांगीराबाद/ बाराबंकी । थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में मंगलवार देर रात पिता के डांटने से नाराज होकर बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर जहांगीराबाद पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव निवासी आशुतोष (20) ने बीती रात …
अमृत विचार जहांगीराबाद/ बाराबंकी । थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में मंगलवार देर रात पिता के डांटने से नाराज होकर बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर जहांगीराबाद पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव निवासी आशुतोष (20) ने बीती रात अपने खेत में लगे अमरूद के पेड़ में फंदा लगा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की शाम को शराब पीने को लेकर बाप-बेटे के बीच कहासुनी हो गई थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे आशुतोष घर से निकला और गांव के बाहर स्थित खेत पर बनी झोपड़ी में चला गया।
सुबह जब ग्रामीण शौच को गए तो देखा कि आशुतोष का शव पेड़ में बंधे रस्सी के फंदे से झूल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला के साथ मृतक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला अक्सर उससे मिलने गांव के बाहर बनी झोपड़ी में आती थी।
कुछ दिन पहले महिला के पति ने दोनों रंगरेलियां मनाते अपने घर में पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच काफी बवाल भी हुआ था। इस घटना से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
यह भी पढ़ें:- उन्नाव : बिजली विभाग की महिलाकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
