मुरादाबाद: पत्नी ने बोला नामर्द तो युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी ने नामर्द बताया तो युवक उसी के दुपट्टे से फांसी पर लटक गया। जानकारी पर पहुंचे बड़े भाई ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा का है। यहां रहने वाला साहिल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी ने नामर्द बताया तो युवक उसी के दुपट्टे से फांसी पर लटक गया। जानकारी पर पहुंचे बड़े भाई ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा का है। यहां रहने वाला साहिल परचून की दुकान चलाता है। उसका विवाह 28 फरवरी को कुंदरकी निवासी नगमा के साथ हुआ था। परिजनों का कहना है की पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। अभी कुछ दिन पहले ही नगमा ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। इस मामले का पुलिस चौकी में ही समझौता भी हो गया था। साहिल के बड़े भाई शरीफ ने बताया कि आज सुबह भी दंपति में विवाद हुआ।

इस दौरान नगमा ने उसे नामर्द कहते हुए ताना मार दिया। इससे नाराज होकर साहिल पत्नी का दुपट्टा लेकर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत पर पहुंचा और आम के पेड़ में दुपट्टा बांध कर फांसी पर लटक गया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ा भाई शरीफ बाइक से तत्काल मौके पर पहुंचा। उसने झटपट पेड़ पर चढ़कर दुपट्टा खोल दिया। दुपट्टा खुलते ही साहिल जमीन पर जा गिरा और बेहोश हो गया। उसके बाद परिजन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ मनोज यादव ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या : छह दिन बाद दर्ज की तोड़फोड़ और मारपीट की रिपोर्ट

संबंधित समाचार