बाराबंकी : किचन गार्डन से ही मिल सकती हैं सेहतमंद सब्जियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,, हैदरगढ़/ बाराबंकी । कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश योजना अंतर्गत एक गोष्ठी का बुधवार दोपहर आयोजन किया गया, जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन, कृषक जागरूकता और मिनी लाही किट 65 किसानों को वितरण किया गया। इस गोष्ठी का शुभारंभ हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत व जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी प्रीति किरण …

अमृत विचार,, हैदरगढ़/ बाराबंकी । कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश योजना अंतर्गत एक गोष्ठी का बुधवार दोपहर आयोजन किया गया, जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन, कृषक जागरूकता और मिनी लाही किट 65 किसानों को वितरण किया गया।

इस गोष्ठी का शुभारंभ हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत व जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी प्रीति किरण बाजपेई और वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर अश्वनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने कहा कि किसान किचन गार्डन अपनाएं और हरी सब्जी उगाएं। तभी लोग निरोग रह सकते हैं कहा कि आज तमाम लोग आधा धुंध रासायनिक खादों व कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर उगाई जा रही सब्जियों का खाने में प्रयोग कर रहे हैं, जिससे तमाम तरह की जानलेवा बीमारी के शिकार हो रहे हैं।

कहा कि हम लोगों के यहां पहले गोवंश की खाद से ही खेती की जाती थी जिससे उगे हुए अनाज आदि का सेवन करके लोग निरोग्य, रुष्ट, पुष्ट, तंदुरुस्त होते थे लेकिन वर्तमान समय में स्थिति बहुत भयावक हैं।

गोष्ठी का केवीके हैदरगढ़ की विज्ञानी डॉक्टर रूपन रघुवंशी, विज्ञानी डॉ रेनू सिंह डॉ रिंकी चौहान डॉक्टर एमबी सिंह, अमन सिंह, ब्लाक प्रमुख हैदरगढ़ प्रतिनिधि रामदेव सिंह, कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ ,प्रदीप कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया और किसानों को खेती के विषय में तमाम तरह की जानकारियां दी। इस दौरान उपस्थित 65 किसानों को लाही की 2 किलो वजन की किटे वितरित की गई।

यह भी पढ़ें:- बांदा : कृषि विश्वविद्यालय में यूपी कैटेट की ऑफलाइन काउन्सिलिग का आयोजन

संबंधित समाचार