अयोध्या: सरकारों ने शहीद भगत सिंह के सपनों को बर्बाद किया : पांडेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने नगर निगम स्थित शहीद ए आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने कहा भगत सिंह देश में शोषण विहीन, लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था लाना चाहते थे। उनके सपनों को सरकारों ने बर्बाद …

अमृत विचार, अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने नगर निगम स्थित शहीद ए आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने कहा भगत सिंह देश में शोषण विहीन, लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था लाना चाहते थे। उनके सपनों को सरकारों ने बर्बाद किया।

उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रतिमा स्थल पर सफाई व माल्यार्पण न करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकारी अमला एक लोकार्पण कार्यक्रम में जुटा है और आजादी के मतवालों को भुला दिया है।

उन्होंने शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे का नारा बुलंद किया।सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष सलाम जाफरी व संचालन सेक्रेटरी विश्व प्रताप सिंह अंशू ने किया। कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान भोलू, विकास सोनकर, अंकित पाण्डेय, राजू खान, विक्रम निषाद, ओम महेन्द्रा, रमाशंकर गुप्ता पिल्लू , राम सिंह, कामरेड अतीक अहमद आदि रहे।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें

संबंधित समाचार