बरेली: मगरमच्छ देख मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर कुइयां में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नौला नदी के पास महिलाएं उपले थोपती हैं और सुबह के समय नदी के पास लोग घूमने भी जाते हैं। जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो अफरातफरी का माहौल हो गया। यह …

बरेली,अमृत विचार। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर कुइयां में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि नौला नदी के पास महिलाएं उपले थोपती हैं और सुबह के समय नदी के पास लोग घूमने भी जाते हैं। जैसे ही लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो अफरातफरी का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: मृत अवस्था में चारपाई पर मिली महिला, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

मगरमच्छ की सूचना आग की तरह फेल गई लोगों की आसपास के इलाकों से भीड़ जुटना शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ के मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर देवाह नदी में जाकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार