पलामू: नक्सली कमांडर कामेश्वर बैठा के दस्ते का नक्सली गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डालटनगंज। नक्सली कमांडर रहे कामेश्वर बैठा के दस्ते में शामिल माओवादी अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम को गिरफ्तार किया गया है। पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 17 वर्ष से सक्रिय माओवादी नक्सली अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक …

डालटनगंज। नक्सली कमांडर रहे कामेश्वर बैठा के दस्ते में शामिल माओवादी अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम को गिरफ्तार किया गया है। पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 17 वर्ष से सक्रिय माओवादी नक्सली अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम पांडू थाना क्षेत्र के ढाचाबार अपने घर आया हुआ है।

सूचना के बाद पुलिस टीम तैयार कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि अमरनाथ की उम्र अधिक होने के कारण उसे दस्ता तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी और वह विगत कुछ वर्षों से माओवादी विचारधारा को फैलाने एवं घूम घूम कर नया दस्ता बनाने के लिए सदस्यों को भर्ती करने में जुटा था।

सिन्हा ने बताया कि नक्सली अमरनाथ वर्ष 2005 से सक्रिय था। गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पिपरीकला में बच्चू सिंह के घर पर हुए जानलेवा हमले एवं लूटपाट में शामिल था। एक चौकीदार को भी मारकर अधमरा कर दिया था। वर्ष 2001 में 10 जून को यूपी के सोनभद्र पुलिस एवं नगर उंटारी पुलिस के साथ हुई भीषण मुठमेड़ में भी यह शामिल रहा था। इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा किए गए कई हत्याकांड एवं अन्य कांडों में इसकी संलिप्तता सामने आई है।

यह भी पढ़ें- Kerala: पीएफआई की ‘बर्बरता’ का शिकार हुए प्रोफेसर ने कहा- कभी-कभी मौन रहना होता है बेहतर

संबंधित समाचार