हमीरपुर: डीएम के आदेश पर पंधरी से दबोचा गया कटखना बंदर
अमृत विचार, हमीरपुर। थाना भरुआसुमेरपुर के पंधरी गांव में गत एक पखवाड़े से आतंक का पर्याय बन चुके कटखने बंदर को जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। उसे मनकी के जंगल में छोड़ने की तैयारी है। पंधरी गांव में गत 15 दिनों से एक कटखना बंदर …
अमृत विचार, हमीरपुर। थाना भरुआसुमेरपुर के पंधरी गांव में गत एक पखवाड़े से आतंक का पर्याय बन चुके कटखने बंदर को जिलाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। उसे मनकी के जंगल में छोड़ने की तैयारी है।
पंधरी गांव में गत 15 दिनों से एक कटखना बंदर कहर बरपा रहा था। यह गांव के करीब 35 लोगों को काटकर लहुलुहान कर चुका था। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बंदर को पकड़ने की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी ने वन विभाग के साथ पशुपालन विभाग की टीम को बंदर पकड़ने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को डिप्टी रेंजर जगन्नाथ प्रजापति, पशुधन प्रसार अधिकारी डा.आरबी यादव, आरके शुक्ला, फार्मासिस्ट राजकुमार के साथ गांव पहुंचे और गांव के निवासी मनोज सिंह के किचन में घुस कर बैठे बंदर को दबोचकर कब्जे में किया है। फिलहाल कटखना बंदर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में मौजूद है। रेंजर विशुन सिंह यादव ने बताया कि इसे यमुना नदी किनारे मनकी गांव के घने जंगलों में छोड़ने की तैयारी है। कटखने बंदर के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
यह भी पढ़ें- अमृत विचार न्यूज़
ये भी पढ़ें-2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था ? 18 नवंबर को होगा पर्दाफाश
