बरेली: प्रधान डाकघर में मनाया गया सुकन्या समृद्धि महोत्सव, मुख्य अतिथि रहे उमेश गौतम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली प्रधान डाकघर में सुकन्या समृद्धि महोत्सव मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम रहे। इस दौरान सभी ने उनका बहुत ही जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उमेश गौतम ने बताया बरेली कई योजनाओं में प्रथम रहा है सभी बधाई के पात्र है।आधी आबादी ने देश मे अपना वर्चस्व …

बरेली, अमृत विचार। बरेली प्रधान डाकघर में सुकन्या समृद्धि महोत्सव मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम रहे। इस दौरान सभी ने उनका बहुत ही जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उमेश गौतम ने बताया बरेली कई योजनाओं में प्रथम रहा है सभी बधाई के पात्र है।आधी आबादी ने देश मे अपना वर्चस्व कायम किया। महिलाओं ने खेल जगत आदि में अपना परचम लहराया। सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों को लाभ मिल रहा है।उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा रहा है।

पोस्टमास्टर जर्नल संजय सिंह ने बताया अभी तक जिले में 6 लाख के करीब खाते खोले गए।बरेली मंडल में प्रथम देश मे 11 वें स्थान पर रहा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 10 अक्तूबर तक अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत हर घर तक संपर्क कर लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पोस्टमास्टर जर्नल संजय सिंह ने बताया कि जिले के सभी डाकघर उप डाक घर और ग्रामीण शाखा डाकघर के कर्मचारी इसमें काम कर है।

बरेली प्रधान डाकघर में आयोजित महोत्सव में 10 साल तक की बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्हें पासबुक व उपहार वितरित किये गए। 1000 से ज्यादा बालिकाओं ने इसके लिए आवेदन किया। वित्तीय समावेशन के तहत डाकघर बचत बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की तमाम योजनाओं से जनमनास को जागरूक करते हुए इन योजनाओं के भी खाते खुलवाए गए।

यह भी पढ़ें- बरेली: परचम कुशाई से हुआ उर्स-ए-शराफती का आगाज, उमड़ा जायरीन का सैलाब

संबंधित समाचार