हिमाचल में खराब चल रहा है कांग्रेस का समय- जयराम ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस का समय खराब चल रहा है। कांग्रेस नेता हर्ष महाजन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ठाकुर ने कहा कि हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस का समय खराब चल रहा है। कांग्रेस नेता हर्ष महाजन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ठाकुर ने कहा कि हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। पार्टी को इकट्ठा रखने के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे।

उनमें से दो अब हमारे साथ आ गए हैं। उनका बड़े परिवार में स्वागत है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के कई और नेता भी हमारे संपर्क में है। देशभर में कांग्रेस का कुनबा बिखर रहा है। यह बात कांग्रेस को समझनी चाहिए। एक ओर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ो पर लगे है।

ठाकुर ने कहा कि पीएफआई पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन लगा दिया है। कुछ विघटनकारी ताकतें लंबे समय से नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रही थी। उनके खिलाफ कार्रवाई बनती है। उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थी। ठाकुर ने इस संबंध में केंद्र सरकार के कदम का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी बधाई है। उन्होंने कहा कि सर्वश्री मोदी-अमित शाह के सामने देश सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें- महंगाई और आर्थिक दुर्दशा के लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार: कांग्रेस

संबंधित समाचार