मुरादाबाद: कंजरी सराय के 8 सहित 13 और कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद कोरोना संक्रमण अब तेजी के साथ पैर पसार रहा है। किसी भी परिवार में अब यह संक्रमण एक से अधिक लोगों को प्रभावित करने लगा है। एक ही इलाके में कई लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि होने की घटनाएं भी अब बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को जो कोरोना जांच रिपोर्ट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद कोरोना संक्रमण अब तेजी के साथ पैर पसार रहा है। किसी भी परिवार में अब यह संक्रमण एक से अधिक लोगों को प्रभावित करने लगा है। एक ही इलाके में कई लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि होने की घटनाएं भी अब बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को जो कोरोना जांच रिपोर्ट सामने आई है, उसमें कंजरी सराय के रहने वाले आठ लोग इस वायरस की चपेट में मिले हैं। यही नहीं तीन परिवारों के दो-दो सदस्य भी इस संक्रमण से बच नहीं पाए। इन सभी आइसोलेट किए जाने की तैयार चल रही है।

कंजरी सराय में एक ग्लब्स बनाने का काम करने वाली महिला के परिवार में पिछले दिनों एक संक्रमित मिला था। उसके बाद इस इलाके में कोरोना संक्रमित मिलने की कई और घटनाएं भी सामने आईं। कंजरी सराय में आठ और नए केस मिले हैं। जिसमें पहले से ही प्रभावित परिवार की 36 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जबकि उसके घर ग्लब्स बनाने का ही काम करने आने वाली 17 साल की किशोरी व उसकी 14 साल की बहन, एक 28 और 20 साल की ग्लब्स का ही काम करने वाली युवती भी संक्रमित मिली है। कंजरी सराय के ही रहने वाले कचहरी में टाइपिस्ट की पत्नी (33) व मां (60) भी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं कंजरी सराय की ही 25 साल की एक और युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही नगर निगम में कोरोना वाहन के ड्राइव की मां और छोटा भाई संक्रमण की चपेट में आ गया है। यह परिवार गोविंद नगर में रहता है। अंबेडकर नगर का 18 साल का युवक, जिगर कालोनी का 37 साल का युवक और एक 26 साल का अमरोहा का रहने वाला युवक भी संक्रमित मिला है।

संबंधित समाचार