मथुरा: चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम, नामांकन के बाद बताए अपने अपने चुनावी मुद्दे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामंकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन किए। इस दौरान उन्होंने नामंकन के दौरान ही अपने विरोधियों को ताकत का एहसास कराया। प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए भीड़ जुटाने में पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान ऐसे अधिवक्ताओं की संख्या अधिक रही जो कि …

मथुरा, अमृत विचार। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामंकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन किए। इस दौरान उन्होंने नामंकन के दौरान ही अपने विरोधियों को ताकत का एहसास कराया। प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए भीड़ जुटाने में पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान ऐसे अधिवक्ताओं की संख्या अधिक रही जो कि सभी प्रत्याशियों के साथ रहे। नामांकन के बाद अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मुद्दे साथियों के समझ रखे। इस दौरान अमृत विचार ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से वार्ता कर उनकी चुनावी रणनीति जानने की कोशिश की। नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे थे।

वहीं जो प्रत्याशी पूर्व में बार के पदाधिकारी रहे वह अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों का बखान करते हुए दिखाई दिए। सबसे पहले बार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि वह पूर्व में सचिव के पद पर रहकर अधिवक्ताओं की सेवा कर चुके हैं। इस बार आम अधिवक्ताओं की मुख्य समस्याओं को लेकर मैदान में हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि साथी अधिवक्ताओं का साथ मिलेगा और अध्यक्ष पद के लिए जीत उनकी होगी।

अध्यक्ष पद के लिए ही मैदान में उतरे राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह दो बार अध्यक्ष पद पर रहकर अधिवक्ताओं की सेवा कर चुके हैं। पूर्व में उन्होंने कई विकास कराए कराए और अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि पुलिस सरकारी कार्यालयों एवं थानों में अधिवक्ताओं के सम्मान में कमी आई है। इसे पुन: वापस कराया जाएगा।

बार सचिव पद के लिए गोपाल गौतम उर्फ आई गौतम ने बताया कि वह पिछले बार भी सचिव पद के लिए खड़े हुए थे, लेकिन कुछेक मतों से हार का सामना करना पड़ा। इस बार उनके सामने टक्कर लेने वाला कोई प्रत्याशी नहीं है। सभी साथियों का सहयोग उन्हें मिल रहा है। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा अधिवक्ताओं के अधिकार के लिए संघर्ष करना और अदालत में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना मुख्य मुद्दा है।

ये भी पढे़ें- मथुरा: बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए मैदान में 23 प्रत्याशी, अक्टूबर में होगा मतदान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म