आज का राशिफल। 29 सितंबर, 2022
मेष आज विवादों को सुलझाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक व्यापार में लाभ होगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होने की संभावना है। मनोरंजन आदि पर धन खर्च करेंगे। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर योजना बना सकते हैं। वृष आज मौसम बदलने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों को …
मेष
आज विवादों को सुलझाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक व्यापार में लाभ होगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होने की संभावना है। मनोरंजन आदि पर धन खर्च करेंगे। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर योजना बना सकते हैं।
वृष
आज मौसम बदलने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। अध्ययन और मनन में आप काफी समय लगायेंगे। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन
आज विवादित विषयों की तरफ आप आकर्षित होंगे। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा रखेंगे। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। जॉब में आपको काफी कठिनाई महसूस होगी। व्यर्थ के कार्यों में अपना धन बर्बाद न करें।
कर्क
आज व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को प्राथमिकता देंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनन्द उठाएंगे। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।
सिंह
आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही सिद्ध होंगे। ंसतान के करियर की समस्या का समाधान होगा। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपको महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आत्मविश्वास के बलबूते सभी कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
कन्या
आज किसी रिश्तेदार के घर से निमंत्रण मिल सकता है। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप अपनी कार्यकुशलता से सबको प्रभावित करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य को पूरा करने में आज समय बिताएंगे।
तुला
आज नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। होटल और रेस्टोरेन्ट के कारोबारियों का व्यापार बढ़ेगा। जो कार्य आपको सबसे प्रिय है वही आज करना चाहेंगे। कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश न करें। वरना आर्थिक हानि हो सकती है। किसी के काम में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी।
धनु
आज बड़ा काम शुरू करने के लिए नकदी की समस्या हल होगी। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
मकर
आज तनाव और क्रोध कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बनते हुए काम में रुकावट आ सकती है। बच्चों की मनोस्थिति का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा।
कुंभ
आज यात्रा काफी मनोरंजक और लाभकारी होगी। गुमी हुई वस्तु आपको दोबारा मिल सकती है। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
मीन
आज ईर्ष्या की भावना के कारण आपका सम्मान घट सकता है। सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना है। जोड़ों में दर्द और रक्तचाप की समस्या उभर सकती है। पारिवारिक ज़िम्मेदारी बढ़ने से आपको थोड़ा तनाव रहेगा।
