रायबरेली: ‘आकाश हलचल’ को किया गया ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ से अलंकृत
रायबरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट एवं निखिल प्रकाशन समूह आगरा द्वारा लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सामाजिक सरोकारों से आबद्ध सृजन धर्मिता और साहित्यिक योगदान के लिए क्षेत्र के मुन्ना खेड़ा मजरे बहादुर नगर के रहने वाले मशहूर कवि शिवकुमार की रचना ‘आकाश हलचल’ को …
रायबरेली, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट एवं निखिल प्रकाशन समूह आगरा द्वारा लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सामाजिक सरोकारों से आबद्ध सृजन धर्मिता और साहित्यिक योगदान के लिए क्षेत्र के मुन्ना खेड़ा मजरे बहादुर नगर के रहने वाले मशहूर कवि शिवकुमार की रचना ‘आकाश हलचल’ को राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हरिशंकर मिश्र, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एलपी गुर्जर लखनवी, निदेशक एवं अध्यक्ष मोहन मुरारी शर्मा, विश्व साईं सेवा ट्रस्ट आगरा के सचिव नीरज शर्मा, मंच संचालन कर रहे डॉक्टर विनय शंकर दीक्षित आशु, दयानन्द बछरावां पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर रामनरेश यादव की उपस्थिति में कवि शिवकुमार ‘आकाश हलचल’ को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। कवि ‘आकाश हलचल’ को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बाबूलाल, रामसुमिरन अमित कुमार, कवियत्री विद्या देवी, अनूप कुमार, ग्राम प्रधान शिव बरन चौधरी,डॉ. गिरजा शंकर, कपिल शर्मा आदि ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें… रायबरेली: अलग- अलग सड़क हादसे में एक मौत, चार घायल
