अयोध्या : गोरखपुर स्नातक विप चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। गोरखपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में चुनाव क्षेत्र में आने वाले 9 जिले के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान हर जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर दो सौ मतदाता बनाने की व्यूह रचना तैयार की गयी। एमएलसी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि …

अमृत विचार, अयोध्या। गोरखपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में चुनाव क्षेत्र में आने वाले 9 जिले के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान हर जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर दो सौ मतदाता बनाने की व्यूह रचना तैयार की गयी।

एमएलसी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि निरंतर संपर्क व संवाद हमारी चुनाव रणनीति को सम्बल प्रदान करता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि नए मतदाता बनाने के साथ मतदाताओं से सतत संपर्क-संवाद हमें स्थापित करते रहना है। प्रत्येक बूथ से 50 मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा एक बड़े विजय की ओर बढ़ रही है।

संयोजक अजय सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में वातार्लाप करते हुए लोगो को उपलब्धियों के बारें में जानकारी प्रदान करें। दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय संयोजक संजीव राय, संयोजक संत बक्स सिंह चुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, नीरज मौर्य, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अवधेश पांडेय बादल, संजय मिश्रा, राधेश्याम त्यागी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

संबंधित समाचार