दंगों को रोकने व नियंत्रण करने वाले सम्मानित किए जाएं :जयंती राजपूत
हमीरपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक अध्यक्ष जिला पंचायत जयंती राजपूत व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्म निर्पेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने व सांप्रदायिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए कार्यक्रमों के आयोजनार्थ सुझाव दिए गए। जिनमें विशेषकर श्रमिक, शिक्षक, …
हमीरपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक अध्यक्ष जिला पंचायत जयंती राजपूत व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्म निर्पेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने व सांप्रदायिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए कार्यक्रमों के आयोजनार्थ सुझाव दिए गए। जिनमें विशेषकर श्रमिक, शिक्षक, युवावर्ग, महिलाएं भाग ले सकें। विशेष कार्यक्रमों होली, दीपावली, ईद, बकरीद, क्रिसमस-डे जैसे कार्यक्रम मनाने की व्यवस्था की जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला एकीकरण समितियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा समाज में किसी भी तरह की नकारात्मक हलचल होने पर हम समितियों के माध्यम से ग्रास रूट तक सकारात्मक बातों को पहुंचाकर सामाजिक शांति की पुनः स्थापना करने में सफल होंगे। उन्होंने जनपद स्तर पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सांम्प्रदायिक दंगों की रोकथाम तथा नियंत्रण में प्राणों की परवाह न करने वाले लोगों को भी सम्मानित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिए कि जिला एकीकरण समिति की बैठक मुख्य त्योहारों के 15 दिन पूर्व वर्ष में 4.5 बार कराई जाए। जिस पर निर्णय लिया गया कि पहली बैठक जनवरी प्रथम सप्ताह में दूसरी बैठक होली के 15 दिन पूर्व तीसरी बैठक रमजान के 15 दिन पूर्व, चौथी बैठक 15 अगस्त के दृष्टिगत अगस्त के पहले सप्ताह में तथा पांचवी बैठक नवरात्रि दशहरा दीवावली व मोहर्रम के त्योहारों से पूर्व आयोजित की जाएंगी। जिसमें प्रमुख त्योहारों एवं उत्सवों आदि को सामूहिक रूप से मनाने की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि स्कूल के मेधावी बच्चों को बैठकों में अवश्य आमंत्रित किया जाए। जिससे जनपद के महान विभूतियों के बारे में वह जान सके। बैठक में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा जीके द्विवेदी, एकीकरण समिति के सदस्य गणेश सिंह विद्यार्थी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, एडीएम रमेश चंद्र, डीडीओ विकास आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-बांदा : प्रवेश सीटें बढ़ीं, प्राचार्य ने खत्म कराया छात्रों अनशन
