शाहजहांपुर: जिला जेल में दुष्कर्म के बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप
अमृत विचार, शाहजहांपुर। जिला कारागार में एक दुष्कर्म बंदी की बुधवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल स्टाफ बंदी को राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। सदर बाजार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। जिला कारागार में एक दुष्कर्म बंदी की बुधवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल स्टाफ बंदी को राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। सदर बाजार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी 38 वर्षीय राजेश अवस्थी पुत्र राम सरन अवस्थी की शादी मोहल्ला ताहवरगंज में अनुराधा के साथ हुई थी। वह अपनी ससुराल में रहते थे। उन पर पर दो साल पहले मोहल्ले की एक नौ साल की बच्ची पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। बच्ची के पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पाक्सो एक्ट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी राजेश को 29 अक्टूबर 2020 को जिला जेल भेजा गया था। उसे जेल की बैरक नंबर एक में रखा गया था। रात दो बजे उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके पेट और सीने में दर्द उठा। अन्य बंदियों ने बैरक के बाहर पहरे पर खड़े बंदी रक्षक को जानकारी दी।
बंदी रक्षक ने जेल अधीक्षक और जेलर को सूचना दी। दोनों अधिकारी रात ही में जेल में पहुंचे और बंदी को बैरक से बाहर निकाला। बंदी रक्षक उसे जेल के अस्पताल में ले गए। जहां कुछ देर जेल के अस्पताल स्टाफ ने बंदी का उपचार किया। जेल के अस्पताल स्टाफ ने बंदी को राजकीय मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। डाक्टरों ने बंदी को देखा और भर्ती कर लिया।
उपचार के दौरान रात साढ़े तीन बजे बंदी की मौत हो गई। बंदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक मीजाजी लाल ने बताया कि बंदी राजेश अवस्थी बैरक नंबर एक में बंद था और रात में उसके सीने में दर्द उठा था और रात साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सददर बाजार प्रभारी निरीक्षक अमित पाण्डे ने बैरक नंबर एक का निरीक्षण किया और बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कर्ज में डूबा परिवार, प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी संग फंदे पर लटक कर दी जान
