शाहजहांपुर: कुए में गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव सैजनिया निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार की बहन देव सुती रोजा थाना क्षेत्र के गांव सरिया में रहती है। वह अपनी बहन के घर एक दिन पहले आया था। उसकी बहन के घर के बाहर एक कुआं है। कुएं के आस-पास पानी भरा …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव सैजनिया निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार की बहन देव सुती रोजा थाना क्षेत्र के गांव सरिया में रहती है। वह अपनी बहन के घर एक दिन पहले आया था। उसकी बहन के घर के बाहर एक कुआं है। कुएं के आस-पास पानी भरा हुआ था। वह निकल रहा था।

अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और कुएं में गिर गया। गांव वालों ने शोर मचाया तो उसकी बहन के परिवार वाले आ गए। गांव वालों की मदद से उसे कुए के अंदर से निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। कुएं में पानी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक सुरेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कर्ज में डूबा परिवार, प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी संग फंदे पर लटक कर दी जान

संबंधित समाचार