बरेली: आठ करोड़ की लागत से होगा मयूर वन चेतना का कायाकल्प, एस्टीमेट तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मयूर वन चेतना केंद्र में हर तरफ फैली झाडि़यां, उघड़ी सड़क, टूटे झूलों की जगह अब तुलसी, नीम, एलोवेरा, आंवला समेत करीब 42 प्रजातियों के औषधीय पौधे, बच्चों के लिए झूले, वाटर फाल, फेसिंग और बेहतरीन सड़क लेंगे। केंद्र में हर्बल गार्डन बनाकर इसे आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। …

बरेली, अमृत विचार। मयूर वन चेतना केंद्र में हर तरफ फैली झाडि़यां, उघड़ी सड़क, टूटे झूलों की जगह अब तुलसी, नीम, एलोवेरा, आंवला समेत करीब 42 प्रजातियों के औषधीय पौधे, बच्चों के लिए झूले, वाटर फाल, फेसिंग और बेहतरीन सड़क लेंगे। केंद्र में हर्बल गार्डन बनाकर इसे आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसे संवारने में लगभग आठ करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में ओपीडी का संचालन हो सकता है बंद, जानें वजह

शहर में बड़े क्षेत्र में हरियाली वाले मयूर वन चेतना केंद्र को संवारने का प्रोजेक्ट वन मंत्री डा. अरुण कुमार की प्राथमिकता में शामिल है। इसका कायाकल्प करने की कवायद लगभग छह माह से चल रही है। अफसरों ने मंत्री की मंशा के अनुरूप प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। वन विभाग के अफसरों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट में पेड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि शहर में पार्क आदि के लिए फंड बीडीए के जरिए ही जारी होता है। इसलिए आठ करोड़ का यह एस्टीमेट भी बीडीए को भेजा गया है।

विशेषज्ञों की मदद से मयूर वन चेतना केंद्र के कायाकल्प के लिए 8 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर बरेली विकास प्राधिकरण को भेजा गया है। बजट को मंजूरी मिलने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। जीर्णोद्धार के लिए जो खाका तैयार किया गया है उसमें ख्याल रखा गया है कि पेड़ों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे-ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक, रुहेलखंड जोन

ये भी पढ़ें- बरेली: मंडल के खिलाड़ियों को मिलेगा यूपी पुलिस में भर्ती होने का मौका

संबंधित समाचार