जुमे की नमाज : कड़ी सुरक्षा के बीच सजदे में झुके सिर
अमृत विचार, अयोध्या। पीएफआई पर बैन लगने के बाद संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर शहर के सभी संवेदनशील स्थानों व मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में जुमे की …
अमृत विचार, अयोध्या। पीएफआई पर बैन लगने के बाद संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर शहर के सभी संवेदनशील स्थानों व मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।
हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। एसपी सिटी व सीओ सिटी ने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अयोध्या हमेशा से ही संवेदनशील रही है। इसलिए एहतियात के तौर पर संवेदनशील स्थानों व मस्जिदों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
उन्होंने बताया कि पर्व व त्योहार को लेकर पुलिस पहले से सतर्क है। उन्होंने बताया कि कहीं कोई अप्रिय स्थित न उत्पन्न हो सके इसको लेकर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को बीकापुर पुलिस ने पीएफआई से संबंध के शक में एक युवक को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: जुमे की नमाज पर पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की शांति की अपील
