बरेली: रेलवे के तीन फाटक बुधवार को रहेंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को दोहना से लेकर इज्जतनगर स्टेशन के बीच पड़ने तीन रेलवे फाटक सुबह पांच बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 12 घंटे के लिए बंद रहेंगे। जिसमें पहला करमपुर चौधरी, दूसरा एयरफोर्स फाटक और तीसरा कत्था फैक्ट्री फाटक है। करमपुर चौधरी बंद होने के बाद यहां से लोगों को निकलने के …

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को दोहना से लेकर इज्जतनगर स्टेशन के बीच पड़ने तीन रेलवे फाटक सुबह पांच बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 12 घंटे के लिए बंद रहेंगे। जिसमें पहला करमपुर चौधरी, दूसरा एयरफोर्स फाटक और तीसरा कत्था फैक्ट्री फाटक है।

करमपुर चौधरी बंद होने के बाद यहां से लोगों को निकलने के लिए को दूसरा रास्ता भी नहीं है। इससे आस-पास के कई गांव का ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित होगा। वहीं एयरफोर्स फाटक बंद होने के बाद शहीद गेट के रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोहना से लेकर इज्जतनगर तक सुबह पांच बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रेलवे ट्रैक और रेलवे फाटकों की मरम्मत का काम किया जाएगा। मरम्मत के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से इन तीनों फाटकों को बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस फाटक पर पूरे दिन ट्रैफिक गुजरता है, फाटक बंद होने से लंबा जाम लगने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित समाचार