दुर्गा पूजा : जिले में आकर्षण का केंद्र बनी झांकियां

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। शारदीय नवरात्र पर पूरे जिले में दुर्गापूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर प्रथम दिन से ही पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में दुर्गापूजा पर कई जगह लगी झांकियां लोगों का मन …

अमृत विचार, अयोध्या। शारदीय नवरात्र पर पूरे जिले में दुर्गापूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर प्रथम दिन से ही पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में दुर्गापूजा पर कई जगह लगी झांकियां लोगों का मन मोह रही है। वहीं दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन अंजनीपुरम कॉलोनी देवकाली रोड बने भव्य पंडाल में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पट खोल दिए गए हैं। मां शारदा शक्ति दुर्गा पूजा समिति के तुषार श्रीवास्तव उर्फ मिंटू ने बताया कि 2 अक्टूबर को मां की भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा। शहर की राम जानकी मंदिर पर बनी अमरनाथ गुफा की झांकी भी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी है।

केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि जिले में 1800 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर पूजा पंडाल के कपाट खोल दिए गए हैं, शेष अन्य पंडाल पंचमी से खुलने शुरू हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि शहर में सप्तमी से सारे पूजा पंडाल दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए जाते हैं, शहर में दुर्गापूजा देखने के लिए भारी संख्या में माता के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा पर्व को लेकर समितियों की ओर से सजावट की बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें:- दुर्गा पूजा : राजधानी में 121 स्थानों पर सुशोभित होगें पंडाल, 12 सौ पुलिसकर्मी तैनात

संबंधित समाचार